फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water supply was disrupted in several areas this morning due to a cable fault

Varanasi News: केबल फॉल्ट के चलते कई इलाकों में सुबह नहीं आया पानी

Fri, 21 Aug 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Water supply was disrupted in several areas this morning due to a cable fault
भेलूपुर जलकल परिसर में बृहस्पतिवार को भूमिगत केबल में फॉल्ट आने से सुबह 7.30 बजे के बाद जलापूर्ति बाधित हो गई। इस चक्कर में कई इलाकों में 7:30 बजे के बाद पानी नहीं पहुंच सका। मरम्मत के बाद दिन में 2 बजे तक केबल ठीक कराया गया। इसके बाद जलापूर्ति होनी थी, लेकिन शाम को इंटर कनेक्शन के लिए जलापूर्ति बाधित रही। सामान्य तौर पर सुबह 5 से 10 बजे तक जलापूर्ति की जाती है। इसके बाद शाम को 4 से 8 बजे तक जलापूर्ति होती है। आज सुबह आधा ही पानी मिला। 7:30 बजे फॉल्ट होने के कारण जलापूर्ति बाधित हो गई थी। इस फॉल्ट के कारण भेलूपुर, खोजवां, रेवड़ी तालाब, दुर्गाकुंड में जलापूर्ति नहीं हो पाई। गंभीर समस्या पेयजल संकट के रूप में सामने आई। सुबह 8 बजे उठने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलकल के सचिव सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। तकनीकी टीम ने केबल फॉल्ट का पता लगाने के बाद कई घंटों तक मरम्मत कार्य किया। दोपहर तक तक केबल की खराबी ठीक हो गई। शाम को मरम्मत के लिए जलापूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन

आज सुबह बाधित रहेगी जलापूर्ति
सीएम ग्रिड योजना के तहत सिगरा चौराहे से औरंगाबाद चौराहे तक बिछाई गई पेयजल की पाइप पाइप से कनेक्शन का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते बृहस्पतिवार शाम बाधित रही। शुक्रवार सुबह जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article