फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water sports center will be built in Ramnagar varanasi exciting games in Ganga near Namo Ghat

वाराणसी: रामनगर में बनेगा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर, नमो घाट के पास गंगा में रोमांचक होंगे खेल

Sat, 16 Sep 2023 03:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Sep 2023 03:26 PM IST
सार

वाराणसी के रामनगर में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बनेगा। इसका खाका पर्यटन विभाग ने तैयार कर लिया है। इसके जरिये राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Water sports center will be built in Ramnagar varanasi  exciting games in Ganga near Namo Ghat
वाटर स्पोर्ट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बनेगा। इसका खाका पर्यटन विभाग ने तैयार कर लिया है। इसके जरिये राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने लायक खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। साथ ही वाटर स्पोर्ट्स की बड़ी प्रतिस्पर्धाएं कराई जाएंगी।

विज्ञापन


नमो घाट के पास वाटर स्पोर्ट्स परिक्षेत्र बनाया जा रहा है। इसका निर्माण दिसंबर तक पूरा होगा, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण कराया जाएगा। नमो घाट के पास ही वाटर स्पोर्ट्स से जुड़ी प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इससे पहले ही रामनगर में पीएसी परिसर के पास वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बनाने की कवायद शुरू हो गई। इस सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा, फिर नमो घाट पर गंगा में खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके खुलने से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार की संभावना बढ़ेगी। इसका फायदा आसपास के नाविकों को भी मिलेगा।

विज्ञापन

रोमांचक खेलों का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

काशी में नौका विहार के साथ पर्यटक रोमांचक खेलों का लुत्फ उठा सकेंगे। पर्यटक यहां बोटिंग के साथ ही वाटर स्कूटर, पैरासेलिंग, नौकायन, कैनोइंग, विंड सर्फिंग, याचिंग, सेलिंग के अलावा कई अन्य खेलों का लुत्फ उठा सकेंगे। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए यहां रेस्क्यू टीम भी तैनात रहेगी। गोताखोरों के साथ एक मेडिकल टीम भी मुस्तैद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में हाई स्पीड बोट रेस

नमो घाट परिक्षेत्र के गंगा में हाई स्पीड मोटर बोट रेस कराई जाएगी। इसमें 250 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से मोटर बोट चलेंगे। कई राउंड का सर्वे कराया जा रहा है। खेल विभाग से मोटर बोट रेस की अनुमति भी मिल चुकी है। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि मोटर बोट रेस की संभावना तलाशी जा चुकी है। प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट सकारात्मक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed