फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water released in Tadighat canal

Varanasi News: ताड़ीघाट रजवाहे में छोड़ा पानी

Thu, 05 Feb 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Water released in Tadighat canal
फोटो
विज्ञापन

ताड़ीघाट रजवाहे में छोड़ा पानी
सिंचाई विभाग ने 20 जनवरी को असमय पानी बंद कर दिया था
गेहूं, चना, मसूर और सरसों की सिंचाई के लिए परेशान थे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। सिंचाई विभाग की ओर से ताड़ीघाट रजवाहे में करीब दो सप्ताह के अंतराल के बाद पानी छोड़ दिया गया है। रजवाहे में पानी आते ही क्षेत्र के अन्नदाताओं ने राहत की सांस ली है। अब किसानों को रबी सीजन में बोई गई गेहूं समेत अन्य प्रमुख फसलों के बेहतर उत्पादन की उम्मीद बंधी है।

27 किलोमीटर लंबे रजवाहे में सिंचाई विभाग ने 20 जनवरी को असमय पानी बंद कर दिया था, जिससे गेहूं और अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही थी। पानी के अभाव में खेतों में खड़ी फसलों का रंग पीला पड़ने लगा था और किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी। कई गांवों के किसान फसल बचाने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा ले रहे थे। अन्नदाताओं ने बताया कि रबी सीजन में क्षेत्र में मुख्य रूप से गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खेती की जाती है। इन फसलों के लिए समय पर सिंचाई बेहद जरूरी होती है और पानी आने से अब फसलें फिर से हरी-भरी होने की उम्मीद जगी है। रजवाहे में पानी छोड़े जाने के बाद किसान सिंचाई की तैयारियों में जुट गए हैं। रजवाहा इलाके के दो दर्जन से अधिक गांवों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है। सिंचाई विभाग के एसडीओ सुबोध कुमार ने बताया कि फसलों की सिंचाई प्रभावित होने की सूचना मिलते ही रजवाहे में पूरी क्षमता के साथ पानी छोड़ा गया है। किसानों की मांग पूरी होने तक पानी की आपूर्ति निर्बाध और लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed