फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water levels begin to rise Kashi level rose 8 centimeters continuous rise is expected raising concerns

जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू: काशी में सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक 8 सेंटीमीटर बढ़ा, अब लगातार बढ़ेगा; चिंता भी

Thu, 10 Sep 2026 06:01 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 10 Sep 2026 06:01 AM IST
सार

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बुधवार शाम से फिर बढ़ने लगा। सुबह आठ से रात आठ बजे तक आठ सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज हुई। इससे गंगा और वरुणा किनारे बसे इलाकों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन के अनुसार 16 गांव और 24 मोहल्ले प्रभावित हैं, जहां 877 परिवारों के 4082 लोग बाढ़ की जद में हैं। एनडीआरएफ की दो टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

विज्ञापन
Water levels begin to rise Kashi level rose 8 centimeters continuous rise is expected raising concerns
वाराणसी में बाढ़ का निरीक्षण करते अफसर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के जलस्तर में बुधवार की शाम से एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग ने पहले ही जलस्तर बढ़ने के आसार जताए थे। अचानक बढ़ते पानी ने गंगा और वरुणा किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। बुधवार सुबह तक जलस्तर घटकर 69.15 मीटर पर पहुंच गया था। इसके बाद शाम से जलस्तर बढ़ने लगा। पानी बढ़ने से गंगा के तटीय इलाकों, पक्के घाटों, गलियों और घाटों को जोड़ने वाले रास्तों पर असर पड़ रहा है। कई रास्ते पहले ही बाढ़ के पानी में समा चुके हैं।

विज्ञापन

गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर केवल नदी किनारे बसे इलाकों तक सीमित नहीं है। इसकी सहायक नदी वरुणा के किनारे बसी दर्जनों बस्तियों और रिहायशी इलाकों पर भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा के पानी में वृद्धि होने पर वरुणा के किनारे बसे क्षेत्रों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण होने की आशंका है। इन इलाकों में बड़ी आबादी निवास करती है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, वाराणसी में अभी तक 16 गांव और 24 मोहल्ले बाढ़ से प्रभावित हैं। इन इलाकों में 877 परिवार और कुल 4082 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की दो टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हैं।

जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। नदी किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। घाटों और निचले इलाकों में पानी बढ़ने से आवागमन प्रभावित होने लगा है। लोगों की नजर अब गंगा के जलस्तर पर टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed