फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water Institute will bear the expenses of victims of gas leak in varanasi

वाराणसी: गैस रिसाव के पीड़ितों का खर्च उठाएगा जल संस्थान- राज्यमंत्री

Tue, 07 Jul 2020 04:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Jul 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Water Institute will bear the expenses of victims of gas leak in varanasi
घटनास्थल पर पहुंचे राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने जल संस्थान पहुंचकर क्लोरीन गैस रिसाव के स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों का हाल जाना। साथ ही उनके इलाज की जिम्मेदारी जल संस्थान को उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गैस रिसाव के घटना की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

जल संस्थान परिसर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ मशीन व अन्य उपकरणों के रखरखाव पर ध्यान देने को कहा। मंत्री के पूछने कर जलकल के महाप्रबंधक नीरज गौड़ ने बताया कि क्लोरीन की कुछ खाली टंकी विगत 10 वर्षों से कबाड़ में पड़ी हुई थीं। संभवत किसी टंकी में गैस रह गई थी, जिससे रिसाव शुरू हो गया था। 
विज्ञापन



जानकारी होने पर परिसर में स्थित कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे पानी डालकर गैस का रिसाव बंद किया। महाप्रबंधक ने स्वीकार किया कि जल संस्थान के आसपास के कुछ मकानों के लोग निश्चित रूप से प्रभावित हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मंत्री ने हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न होने पाएं। साथ ही कल की घटना की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed