{"_id":"5f15eea18ebc3e9faf5b18f1","slug":"water-crisis-city-news-vns5369684121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो प्रेशर की समस्या से जूझ रहे मोहल्ले, जल संकट गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो प्रेशर की समस्या से जूझ रहे मोहल्ले, जल संकट गंभीर
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के कई मोहल्लों में लो प्रेशर की समस्या के चलते पानी का संकट गहराया है। जल संस्थान की ओर से इस दिशा में कोई काम नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते आम जनता पानी को लेकर परेशान है।
जलापूर्ति में लो प्रेशर की समस्या दूर करने के लिए शहर के छह स्थानों पर ट्यूबवेल और मिनी ट्यूबवेल लगे। लेकिन उद्घाटन के बाद ये खराब हुए तो फिर नहीं चले। क्योंकि जलकल या जल निगम ने उन्हें ठीक कराने की जरूरत ही नहीं समझी। ये नलकूप वर्ष 2016-17 में लगवाए गए थे। कुछ तो अभी चालू ही नहीं हो सके हैं। इसके चलते चार हजार से अधिक परिवार प्रभावित हैं। शहर में जैतपुरा, औरंगाबाद, गोला दीनानाथ, ब्रह्मनाल में लो प्रेशर के चलते जलकल की जलापूर्ति का स्थानीय लोगों को लाभ नहीं मिल पाता। लल्लापुरा और काली महाल में भी जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए जल निगम की इकाई सीएंडडीएस ने ट्यूबवेल लगाए थे। उनकी लागत 70 लाख रुपये थी। लक्सा के पार्षद लकी वर्मा ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस चौकी के पीछे लगे मिनी ट्यूबवेल में कुछ दिन के बाद खराबी आ गयी।
गढ़वासी टोला के पार्षद संतोष शर्मा ने बताया कि ब्रह्मनाल सब्जी मंडी में तीन साल पहले 20 लाख रुपये से ट्यूबवेल लगा था। वह लंबे समय से बंद है। गोला दीनानाथ के पार्षद सीताराम केसरी ने कहा कि ये ट्यूबवेल मानक के अनुरूप नहीं लगे। इसकी जांच होनी चाहिए। नरिया के सपा पार्षद कमल पटेल ने कहा कि क्षेत्र का ट्यूबवेल खराब होने से पानी की समस्या बनी हुई है। जलकल के महाप्रबंधक नीरज गौड़ ने बताया कि खराब ट्यूबवेल को दुरुस्त कराने के लिए के लिए जलनिगम को सूची दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।