फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   warden pulled out bhu student from hostel after bathroom glass broken

BHU कैंपस: बाथरूम का टूटा शीशा तो वार्डन ने छात्रावास से निकाला, सात महीने से भटक रहे छात्र ने शुरू किया धरना

Mon, 22 May 2023 05:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 May 2023 05:35 PM IST
सार

बीएचयू में भगवान दास छात्रावास के बाथरूम का शीशा टूटने पर वार्डन ने एलएलबी के छात्र को छात्रावास से बेदखल कर दिया। सात माह बाद छात्र ने अपने साथियों संग कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठ गया। 

विज्ञापन
warden pulled out bhu student from hostel after  bathroom glass broken
बीएचयू कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में भगवान दास छात्रावास के बाथरूम का शीशा टूटने पर वार्डन ने एलएलबी के छात्र को छात्रावास से बेदखल कर दिया। सात माह से न्याय की गुहार लगा रहे छात्र की जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो छात्र अपने साथियों के साथ कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठ गया। छात्रों ने कहा कि जब तक उनका पक्ष नहीं सुना जाएगा, वे धरना देते रहेंगे।

विज्ञापन

सोमवार को भगवान दास छात्रावास में रहने वाले एलएलबी के छात्र कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे छात्र अवधेश देव पांडेय (एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर) ने बताया कि हाॅस्टल में कमरा नंबर 75 उसको आवंटित था। 24 नवंबर 2022 को वार्डेन ने कार्यालय में बुलाकर छात्रावास से निष्कासित किए जाने का आदेश दे दिया।

विज्ञापन


कारण पूछने पर बताया कि 23 नवंबर 2022 की रात में जन्मदिन की पार्टी में एक छात्र ने शराब पीकर छात्रावास में हंगामा किया और इस दौरान बाथरूम का शीशा टूट गया। छात्र अवधेश पांडेय ने बताया कि वार्डन ने उसकी बात नहीं सुनी और एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए छात्रावास से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र का कहना है कि पिछले सात महीने से वह कुलपति सहित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रहा है, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। थक हारकर अपने साथियों के साथ कुलपति आवास के बाहर न्याय के लिए धरना देना पड़ा। धरने की सूचना पर पहुंची प्राॅक्टोरियल बोर्ड की टीम ने छात्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र ने कहा कि अगर उसके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह धरने पर बैठा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed