{"_id":"625151bfdac29d042a2e0981","slug":"wall-of-old-house-collapsed-in-cholapur-varanasi-villagers-pulled-out-two-youths-from-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चोलापुर में कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में फंसे दो युवकों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चोलापुर में कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में फंसे दो युवकों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला
Sat, 09 Apr 2022 03:01 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 09 Apr 2022 03:01 PM IST
सार
वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के ग्रामसभा तेवर में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसा कच्चे मकान की दीवार से ईंट निकालने के दौरान हुआ।
विज्ञापन
चोलापुर में कच्चे मकान की दीवार ढही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के ग्रामसभा तेवर में शनिवार सुबह कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसा कच्चे मकान की दीवार से ईंट निकालने के दौरान हुआ। दीवार गिरने के बाद मलबे में दोनों युवक फंस गए थे। ग्रामीणों की सहायता से दोनों युवकों को जख्मी हालत में निकालकर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ग्रामसभा निवासी मुसे पटेल नए मकान बनाने के लिए अपनी पुश्तैनी कच्चे मकान में लगी ईंट निकाल रहे थे। इसी दौरान ईंट निकालने में ही अचानक कच्चे मकान की दीवार पूरी तरह से भरभराकर गिर गया। हादसे में मुसे पटेल के पुत्र बहादुर पटेल (30) और बृजेश पटेल (23) पुत्र रामअचल पटेल मिट्टी (मलबा) में दब गए।
विज्ञापन
दोनों लोग फावड़े से मिट्टी हटा रहे थे और ईंट निकाल रहे थे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर परिजनों समेत ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर लोगों ने फावड़े से मलबा को हटाया और दोनों युवकों को बाहर निकाला। मूसे पटेल के तीन बच्चे हैं। एक पुत्र फौज में, दूसरा पुत्र रेलवे में और तीसरा पुत्र बहादुर पटेल है।
विज्ञापन