फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Waiting with the dead body of the daughter after not getting the vehicle

वाहन न मिलने पर बेटी का शव लेकर करता रहा इंतजार

Sun, 12 Apr 2020 12:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 12 Apr 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Waiting with the dead body of the daughter after not getting the vehicle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मिर्जापुर मंडलीय चिकित्सालय में शनिवार की दोपहर उपचार के दौरान एक बालिका की मौत होने पर परिजन एंबुलेंस के लिए घण्टों इंतजार करते रहे। एंबुलेंस न मिलने पर लोगों ने निजी वाहन से शव घर भेजा। 

विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के विरोहिया गांव निवासी 11 वर्षीय कंचन पुत्री गोपाल की तबीयत करीब एक महीने से खराब चल रही थी।

परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए, लेकिन तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने चिकित्सक ने दो दिन पूर्व मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बालिका की मौत के बाद परिजन शव लेकर अस्पताल के बाहर आए और एंबुलेंस को फोन किया, पर एंबुलेंस नहीं आई। लॉक डाउन के चलते वाहन न मिलने से परिजन परेशान थे। इसके बाद लोगों ने निजी वाहन कराकर शव को भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed