Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   WagonR and Creta car collided head-on in Varanasi one died and seven people injured

हादसे ने छीनी सिपाही की जिंदगी: वाराणसी में वैगनआर और क्रेटा कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, सात लोग घायल

Wed, 06 Aug 2025 03:58 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: विकास कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 03:58 PM IST
सार

Varanasi News: वीर बहादुर यादव लंबे समय से भोपौली चौकी पर तैनात थे और अपनी कार्यशैली के लिए विभाग व क्षेत्र में लोकप्रिय थे। अंबेडकरनगर जिले के निवासी वीर बहादुर की कुछ महीनों बाद शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
WagonR and Creta car collided head-on in Varanasi one died and seven people injured
वैगनआर और क्रेटा कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी चौबेपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड बरियासनपुर के सामने बुधवार सुबह दो कारों की टक्कर में अंबेडकर नगर निवासी और चंदौली में सिपाही वीर बहादुर यादव (32) की मौत हो गई। वीर की 31 नवंबर को शादी होने वाली थी। वहीं, सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भूपौली चौकी इंचार्ज समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरक्षी के शव को चौबेपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। रात में अंबेडकरनगर लेकर रवाना हो गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

WagonR and Creta car collided head-on in Varanasi one died and seven people injured
वीर बहादुर यादव की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

प्रतापगढ़ जा रहे थे कार सवार सभी लोग
चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भूपौली चौकी इंचार्ज और प्रतापगढ़ के अंतु थाना क्षेत्र के शिवराजपुर के अमित सिंह, उनकी पत्नी रीता सिंह, कैली निवासी सोनू पांडेय, भूपौली चौकी पर तैनात सिपाही वीर बहादुर यादव वैगनआर कार से रिंग रोड-3 गंगा पुल से होकर वाराणसी से जा रहे थे। सभी को प्रतापगढ़ दरोगा अमित सिंह के घर जाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा
कार वीर बहादुर यादव चला रहे थे। संदहा चौराहे से 100 मीटर पहले सुबह लगभग 9.30 बजे बरियासनपुर के पास अचानक सामने से आ रही क्रेटा से वैगनआर कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगनआर चला रहे सिपाही वीर बहादुर सिंह यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दरोगा अमित सिंह (30), उनकी पत्नी रीता सिंह (26), मित्र सोनू पांडेय घायल हो गए। 

इसे भी पढ़ें; उपलब्धि: शोधगंगा पर 9600 थीसिस अपलोड कर बीएचयू देश में 10वें स्थान पर; पांच साल पहले सिर्फ 250 थी ऑनलाइन

विज्ञापन

तत्काल राहत और बचाव
क्रेटा सवार सकलडीहा थाना क्षेत्र के बढ़वल निवासी मिथिलेश सिंह, बेटा प्रकाश सिंह, बहू अन्नू सिंह व नाती काव्यांश भी घायल हो गए। राहगीरों व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चांदपुर, चिरईगांव व जाल्हूपुर पुलिस चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सिपाही वीर बहादुर को मृत घोषित कर दिया। चौबेपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि दरोगा अमित सिंह को गंभीर चोटें हैं। दिशा भ्रम को लेकर दोनों वाहन आमने-सामने टकराए। 
 

कौन था वीर बहादुर
वीर बहादुर यादव लंबे समय से भोपौली चौकी पर तैनात थे और अपनी कार्यशैली के लिए विभाग व क्षेत्र में लोकप्रिय थे। अम्बेडकरनगर जिले के निवासी वीर बहादुर की कुछ महीनों बाद शादी होने वाली थी। उनके असमय निधन से विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed