फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VVIPs gathering in Varanasi CM Yogi and Amit Shah discussed for upcoming up assembly elections 2022 of BJP strategy

काशी में गृह मंत्री: अमित शाह और सीएम योगी ने महामना को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर होगी चर्चा

Fri, 12 Nov 2021 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Nov 2021 05:32 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां पर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा विधायक भी हैं।

विज्ञापन
VVIPs gathering in Varanasi CM Yogi and Amit Shah discussed for upcoming up assembly elections 2022 of BJP strategy
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह का किया स्वागत। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंच गए हैं। शाम करीब साढ़े चार बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे गृहमंत्री का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वागत किया। वह प्रदेश की चुनाव प्रबंधन टीम की बैठक के समापन सत्र में करीब तीन घंटे के मंथन में विधानसभा चुनाव में भाजपा की योजना तय करेंगे।

विज्ञापन

एयरपोर्ट के बाद वह सीधे लंका पहुंचे, जहां उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने मालवीय प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद जनता का अभिवादन स्वीकार किया। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और जनता ने हर-हर महादेव के उद्घोष कर उनका स्वागत किया। गृह मंत्री के साथ सीएम योगी और धर्मेंद्र प्रधान ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


शाम को बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में भाजपा के चुनाव प्रबंधन की टीम विधानसभा चुनाव से पहले अपनी रणनीति तय करेगी। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल होंगे। गृह मंत्री शनिवार को राजभाषा विभाग के पहले अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दोपहर में वे आजमगढ़ जाएंगे और वहां चुनावी शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग सत्र में होगी चर्चा
पहला सत्र में केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान इसकी अध्यक्षता करेंगे। दूसरे सत्र की अध्यक्षता अमित शाह करेंगे। इसमें छह सौ से ज्यादा पदाधिकारी शामिल रहेंगे और यहां अलग-अलग चरणों में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चर्चा करेगा।

VVIPs gathering in Varanasi CM Yogi and Amit Shah discussed for upcoming up assembly elections 2022 of BJP strategy
लंका में गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार चुनाव प्रबंधन टीम अलग-अलग क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार करेगी और इसमें अमित शाह उसी आधार पर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। प्रदेश में 300 पार का नारा लेकर चुनावी अभियान की शुरुआत में जुटी भाजपा पूर्वांचल से ही अपनी रणनीति बनाएगी। प्रदेश की 33 फीसदी सीटों को समेटने वाले पूर्वांचल में वर्ष 2017 में भाजपा का प्रदर्शन बहुत शानदार था। वर्ष 2014 से 2019 तक हुए तीन चुनावों में अमित शाह के प्रबंधन कौशल की वजह से ही यहां क्लीन स्वीप की स्थिति बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed