फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VVIP Route Declared 'No-Fly Zone'; Surveillance Conducted via City Command and Control Room Cameras, Supplemented by Rooftop Duties.

Varanasi News: वीवीआईपी रूट नो फ्लाई जोन, रूफटॉप ड्यूटी के साथ सिटी कमांड कंट्रोल रूम के कैमरों से निगरानी

Mon, 11 May 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
VVIP Route Declared 'No-Fly Zone'; Surveillance Conducted via City Command and Control Room Cameras, Supplemented by Rooftop Duties.
वाराणसी। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के दौरे को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वीआईपी मूवमेंट के दौरान रूट डायवर्जन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने, कार्यक्रम स्थल पर सघन चेकिंग कराने और पूरे क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रूफटॉप ड्यूटी लगाने और सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने कहा कि वीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि शहर में यातायात बाधित न हो और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखने और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया। कार्यक्रम स्थल पर सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक व्यक्ति, वाहन और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और वीआईपी मार्ग को पूर्ण रूप से नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस आयुक्त ने नो टच पॉलिसी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। महिला संबंधित चेकिंग और प्रबंधन केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही किए जाने को कहा गया। ड्यूटी में तैनात कर्मियों को पर्याप्त संख्या में रस्सियां, लाउड हेलर और पीए सिस्टम साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ विनम्र और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। ब्रीफिंग में नव नियुक्त आरक्षियों को अनुभवी पुलिसकर्मियों के साथ तैनात करने और उन्हें पूर्व प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान शिवहरी मीणा, आलोक प्रियदर्शी समेत सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed