फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   VRS to XEN Ballia in case of 28 lakhs paid fraudulently after the death of a contractor

ठेकेदार की मौत के बाद फर्जी तरीके से 28 लाख का हुआ भुगतान, एक्सईएन को वीआरएस

Sat, 10 Oct 2020 01:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 10 Oct 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
VRS to XEN Ballia in case of 28 lakhs paid fraudulently after the death of a contractor
demo pic

पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार राणा प्रताप सिंह की मौत के बाद 28 लाख रुपये का भुगतान फर्जी तरीके से लेने के मामले में मऊ पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन एक्सईएन आरके प्रसाद को शासन ने शुक्रवार को अनिवार्य सेवानिवृति दे दी। वर्ष 2018 में मऊ में पीडब्ल्यूडी में एक्सईएन रहे आरके प्रसाद वर्तमान में प्रांतीय खंड लोक निर्माण बलिया में एक्सईएन पद पर तैनात थे। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि मऊ पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार राणा प्रताप सिंह, पत्नी व बच्चे की 13 अगस्त 2017 को हिमाचल के मंडी जिले में भूस्खलन में मौत हो गई थी। ठेकेदार की मौत के बाद जिले में तैनात तत्कालीन एक्सईएन आरके प्रसाद ने फर्जी तरीके से 28 लाख का भुगतान खुद ले लिया। 
विज्ञापन



प्रकरण सामने आने के बाद सीएम ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद मुख्य अभियंता आजमगढ़ अनुराग चतुर्वेदी ने बलिया के अधीक्षण अभियंता एके मणि व तत्कालीन एक्सईएन एमपी चौरसिया को मामले की जांच सौंप दी। वहीं तत्कालीन सीओ राजकुमार ने भी मामले की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2018 में जांच में दोषी पाए जाने पर एक्सईएन आरके प्रसाद को निलंबित करते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। साथ ही एक्सईएन के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया था। मामले में दोषी पाए जाने के बाद शुक्रवार को बलिया में तैनात एक्सईएन आरके प्रसाद को शासन ने अनिवार्य सेवानिवृति दे दी। एक्सईएन पर हुई कार्रवाई से पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इसके पूर्व भी आरके प्रसाद बलिया में एक्सईन पद पर रह चुके हैं और पहले भी आरोप लगते रहे हैं।

तीन माह बाद होनी थी सेवानिवृति

लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) में बतौर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) तैनात आरके प्रसाद (रामकेवल प्रसाद) तीन महीना बाद रिटायर होने वाले थे। लेकिन उनपर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप के कारण उन्हें अनिवार्य सेवानिवृति दे दी गई। मऊ में उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई थी, उसके बाद उनकी तैनाती बलिया में हुई थी। 

विभाग के अधीक्षण अभियंता आशुतोष मणि ने एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्यपाल ने लोकहित में आदेश दिया है कि रामकेवल प्रसाद इस आदेश के जारी होने के दिनांक के अपराह्न से सेवानिवृत्त हो जाएंगे तथा तीन माह की अवधि के लिए वह उसी पद पर अपने वेतन तथा भत्ते, यदि कोई हो, की धनराशि के बराबर धन के दावेदार होने के हकदार होंगे। जिला अधिकारी बलिया श्रीहरी प्रताप शाही ने बताया कि इस कार्यवाही की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। एसपी देवेंद्रनाथ ने भी बलिया में एक्सईएन के खिलाफ किसी भी तरह के एफआईआर दर्ज होने की बात से साफ इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed