फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth Students Union Election: 45.65 percent voting, 14 percent less voting than last year

विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव: 45.65 फीसद मतदान,पिछले साल की तुलना में 14 फीसदी कम वोटिंग 

Thu, 28 Nov 2019 02:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 28 Nov 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth Students Union Election: 45.65 percent voting, 14 percent less voting than last year
मतदाताओं को मनाते प्रत्याशी व समर्थक - फोटो : amar ujala

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ के नए पदाधिकारियों का फैसला आज ही हो जाएगा। इसके लिए सुबह 9 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच 23 बूथों पर मतदान शुरू हो गया है, जो कि दोपहर दो बजे तक चलेगा। दोपहर 1 बजे तक 45.65 फीसद मतदान हुआ और  2737 छात्र और 1371 छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अब 2.30 बजे से मतगणना शुरू होगी व पिछले साल की तुलना में 14 फीसदी कम वोट पड़े। 

विज्ञापन


बताते चलें कि शाम 3.30 बजे से मतगणना शुरू होगी और बाद में विजयी पदाधिकारियों की घोषणा भी होनी है। चुनाव में इस बार 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में हैं।  मतदान के लिए मानविकी संकाय परिसर के साथ ही मुख्य द्वार पर बैरीकेडिंग कराई गई है, वहीं सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही मतदान और मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। चुनाव अधिकारी प्रो. सभाजीत सिंह यादव ने बताया कि मतदाताओं की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। 

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन डिप्टी एसपी और 15 थानेदारों की निगरानी में भारी पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात हैं। इसके साथ ही विद्यापीठ परिसर और आसपास के क्षेत्र में 250 दरोगा और सिपाही तैनात हैं और जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि बुधवार की देर शाम एसपी सिटी ने फोर्स के साथ काशी विद्यापीठ परिसर और आसपास के क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक विश्वविद्यालय परिसर में यदि कोई बाहरी छात्र मिला तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed