फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Votes rained heavily, yet 'half the population' is behind

खूब बरसे वोट, फिर भी ‘आधी आबादी’ पीछे

Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Votes rained heavily, yet 'half the population' is behind
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने अपनी शक्ति तो दिखाई, लेकिन महिला प्रत्याशी कोई कमाल नहीं दिखा सकी। जीत तो छोड़िए, सपा से कैंट प्रत्याशी पूजा यादव को छोड़ किसी भी महिला प्रत्याशी की जमानत तक नहीं बची। 2022 के विधानसभा चुनाव में इस बार जिले में आठ महिला प्रत्याशी मैदान में थीं।
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनावों में अलग-अलग पार्टियों ने महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था। सेवापुरी से कांग्रेस ने अंजू आनंद सिंह को टिकट दिया था। शिवपुर से आम जनता पार्टी (इंडिया) से ऊषा को टिकट दिया गया था। शहर उत्तरी से कांग्रेस ने गुलेरना तबस्सुम को मैदान में उतारा था। शहर दक्षिणी के विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने मुदिता कपूर को मैदान में उतारा था। कैंट से सपा से पूजा यादव को टिकट दिया था। रोहनिया में बहुजन मुक्ति पार्टी से उर्मिला देवी व आम आदमी पार्टी से पल्लवी वर्मा को टिकट मिला था। अजगरा से कांग्रेस से हेमा देवी को टिकट दिया था।
विज्ञापन

कृष्णा पटेल और आरती की भी जब्त हुई थी जमानत
2022 में कोई महिला प्रत्याशी चुनाव में जीत नहीं हासिल कर सकी। वहीं 2017 के चुनाव में रोहनिया से अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की भी जमानत जब्त हो गई थी। इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनावों में एक मात्र महिला विधायक के तौर पर रोहनिया से अनुप्रिया पटेल चुनी गई थी। लेकिन इस बार ‘आधी आबादी’ नुमाइंदगी की दौड़ में कहीं टिक नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में कम थीं महिलाएं
2017 के चुनाव में कृष्णा पटेल को छोड़ किसी प्रमुख पार्टी की ओर से कोई महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं थी। कुछ महिला प्रत्याशी छोटे दलों से या फिर निर्दल चुनाव मैदान में थीं। कृष्णा पटेल के बाद अजगरा से निर्दल लड़ी आरती ने भी अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा सकी। बाकी महिला प्रत्याशियों को नाम मात्र के वोट मिले और सभी की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed