फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vote counting Pens containing ink not permitted pass-holders allowed three-tier security cordon

मतगणना आज: स्थल पर स्याही वाली पेन नहीं ले जा सकेंगे, परिधि में सिर्फ पासधारक होंगे; सपाजन बोले- गड़बड़ी है

Tue, 27 Oct 2026 05:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 27 Oct 2026 05:41 AM IST
सार

वाराणसी में मतगणना स्थल को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। एक किलोमीटर की परिधि में केवल पासधारकों को प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा के मद्देनजर मोबाइल फोन, ज्वलनशील पदार्थ, स्याही वाली पेन, नुकीली वस्तुएं, पानी की बोतल, लाइटर और पान मसाला ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Vote counting Pens containing ink not permitted pass-holders allowed three-tier security cordon
पहड़िया मंडी में तगड़ी तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहड़िया मंडी में खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन का मतगणना स्थल त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में है। आउटर कॉर्डन, इनर कॉर्डन और आइसोलेशन कॉर्डन बनाया गया है। मतगणना स्थल से एक किलोमीटर की परिधि में आउटर कॉर्डन बनाया गया है। 

विज्ञापन


इस परिधि के भीतर केवल वैध प्रवेश पासधारक अधिकृत व्यक्तियों को ही जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी से जांच और तलाशी की जाएगी। मोबाइल फोन, ज्वलनशील पदार्थ, नशीले पदार्थ, स्याही वाली पेन और हथियार जैसी वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और क्यूआरटी टीमें तैनात की गई हैं। राजपत्रित अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार की शाम मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक के दौरान दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें आउटर कॉर्डन, इनर कॉर्डन और आइसोलेशन कॉर्डन शामिल हैं।

विज्ञापन

तैयारी पूरी

सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से मतगणना स्थल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। ड्रोन से भीड़भाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर भेजा जाएगा। सुरक्षा संबंधी समस्या पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। 

मतगणना स्थल के आसपास यातायात संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित रहकर मुस्तैदी से कर्तव्य निभाने को कहा गया। किसी भी कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा और पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पांडेय भी रहे।

विज्ञापन

सपाइयों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप, कहा एक घंटे लाइट बंद रखी

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोमवार देर रात ढाई बजे उस समय हंगामा काटना शुरू कर दिया जब लाइट जाने के बाद भी जेनरेटर नहीं चला। सपाइयों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर खराब जनरेटर लगाया गया है। जो कि एक घंटे बाद शुरू हो सका ताकि यह लोग गड़बड़ी कर सकें। सपा नेता लालू यादव ने कहा कि बार बार कैमरे बंद किए जा रहे हैं। हम लोग रात से ही यहीं डटे हैं। बार-बार लाइट भी चली जाती है। प्रशासन को चेतावनी देता हूं कि यदि गड़बड़ी करने की कोशिश की तो सपा के कार्यकर्ता सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। इस्तकबाल कुरैशी ने कहा कि हम सभी रात से यही डटे हुए हैं। इनकी मंशा ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed