फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vishwanath dham project sp government

विश्वनाथ धाम परियोजना सपा सरकार

Sun, 05 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
vishwanath dham project sp government
श्री काशी विश्वनाथ धाम परियोजना को सपा सरकार के दौरान ही शुरू किया गया था। इसके लिए पांच भवनों की खरीद भी हुई थी। जिसका पैसा केंद्र को देना चाहिए था, लेकिन मिला नहीं। ये बातें शनिवार को सपा नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक श्री काशी विश्वनाथ धाम को लेकर ये दावा करते हुए सपा नेता ने कहा कि जब मैं प्रदेश में पर्यटन मंत्री था तब महेश शर्मा केंद्र में मंत्री थे, पर्यटन के लिए उत्तर प्रदेश को 2015 से 2017 के बीच एक पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए सपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी से सरकार अच्छी तरह से नहीं चल रही। पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। मोदी और योगी सरकार में युवाओं की क्षमता और प्रतिभा की हर क्षेत्र में अनदेखी की गई है। अबकी बार युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर सपा सरकार बनेगी। योगी को फिर घंटी बजाने के लिए वापस मंदिर भेजेंगे।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर महंगा होने से 10 प्रतिशत लोग ही कर रहे इस्तेमाल
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सपा नेता ने कहा कि गैस सिलिंडर तो लोगों को दे दिए, लेकिन गैस महंगी होने से इसका इस्तेमाल 10 प्रतिशत ही लोग कर रहे हैं। इसी तरह से अनाज, सब्जी से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस वर्ष खूब वृद्धि हुई। प्रतियोगिता परीक्षाओं के आए दिन पर्चा लीक होने से योग्य युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा। योगी सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती है, बल्कि फंसा कर रखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed