फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath Dham, health team will remain at railway station, reserve beds in hospital

वाराणसी: महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, काशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाट पर मौजूद रहेंगी टीमें

Fri, 25 Feb 2022 12:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 25 Feb 2022 12:41 AM IST
सार

सीएमओ ने बताया कि बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी स्वास्थ्य टीम मौजूद रहेगी। इसके लिए बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और ट्रामा सेंटर के प्रभारी को व्यवस्था करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Vishwanath Dham, health team will remain at railway station, reserve beds in hospital
Mahashivratri 2022: - फोटो : istock

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व पर एक मार्च को श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। काशी विश्वनाथ धाम, रेलवे, बस स्टेशन के साथ ही गंगा घाट, चितरंजन पार्क पर भी स्वास्थ्य टीम मौजूद रहेगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड भी रिजर्व कराए गए हैं।

विज्ञापन


काशी में हर साल बड़ी संख्या में शिवभक्त देश के विभिन्न कोने से बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ ही मार्कण्डेय महादेव, शूलटंकेश्वर, रामेश्वर महादेव में भी भीड़ उमड़ती है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि विश्वनाथ धाम में भी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेेंगे।
विज्ञापन


एक अन्य टीम चितरंजनपार्क में भी मौजूद रहेगी। इसके अलावा दशाश्वमेघ घाट (जल पुलिस चौकी) के साथ ही मार्कण्डेय महादेव-कैथी, शूलटंकेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव के साथ ही अन्य प्रमुख शिवालयों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी। सीएमओ ने बताया कि बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी स्वास्थ्य टीम मौजूद रहेगी। इसके लिए बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और ट्रामा सेंटर के प्रभारी को व्यवस्था करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed