{"_id":"62f16b42a47ab844585a7147","slug":"vishwa-hindu-sena-president-arun-pathak-arrested-varanasi-news-vns668339944","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हिदू सेना का अध्यक्ष अरुण पाठक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हिदू सेना का अध्यक्ष अरुण पाठक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां शृंगार गौरी का जलाभिषेक करने की घोषणा करने वाले विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक को सोमवार को पुलिस ने अस्सी घाट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अरुण पाठक को ज्ञानवापी को लेकर दिए गए विवादित बयान में दर्ज मुकदमे में कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक ने सोशल मीडिया पर सावन के अंतिम सोमवार को मां शृंगार गौरी का जलाभिषेक करने का एलान किया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अस्सी घाट पर गंगा से जल लेने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया। अरुण पाठक ने कहा कि पिछले 33 वर्षों से हम यह कार्य कर रहे हैं और पुलिस हर बार गिरफ्तार करती है। अरुण पाठक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा की पुलिस उनके समर्थकों को जगह-जगह नजरबंद कर दी है। उधर, विश्व हिंदू सेना के कार्यक्रम में शामिल होने बंदे भारत एक्सप्रेस से आ रहीं सुभाषचंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी को प्रयागराज पुलिस ने स्टेशन पर ही रोक लिया। कोर्ट ने सोमवार को ज्ञानवापी मामले में विवादित टिप्पणी के मामले में आरोपी अरुण पाठक को अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन प्रथम) पवन कुमार सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।