फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Virendra won the title by lifting 190 kg of horseshoe the competition was organized in the Dhaba area

Varanasi News: 190 किलो की नाल उठा कर वीरेन्द्र ने जीता खिताब, ढाब क्षेत्र में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

Tue, 08 Apr 2025 09:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 08 Apr 2025 09:30 PM IST
सार

 ढाब क्षेत्र में आयोजित नाल, जोड़ी, गदा प्रतियोगिता पर पांच दर्जन लोगों ने दांव लगाया। इस दौरान वीरेंद्र ने 190 किलो की नाल उठाकर खिताब अपने नाम कर लिया और लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। बता दें कि प्रतियोगिता को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
Virendra won the title by lifting 190 kg of horseshoe the competition was organized in the Dhaba area
प्रतियोगता में हिस्सा लेते खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चिरईगांव चिरईगांव ब्लाक में ढाब क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोबरहां में ग्रामीणों की ओर से मंगलवार को नाल, जोड़ी व गदा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता व विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में विलुप्त हो रहे प्राचीन पारम्परिक खेलों को संरक्षित करने की सार्थक पहल सराहनीय है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता की विभिन्न कलाओं में कुल पांच दर्जन पहलवानों ने जोर आजमाइश किया।नाल उठाने में चन्दौली जनपद ग्राम पंचायत कैलीं निवासी वीरेन्द्र पाण्डेय कल्लू ने एक झटके में 190 किलो वजन का नाल उठा कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं पिसौर शिवपुर के शमसेर सिंह ने 40 किलो की जोड़ी को 38 हाथ फेर कर लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


इसी प्रकार चांदपुर के भोदू यादव ने 67 किलो वजन का गदा 81 हाथ फेर कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया। कार्यक्रम में आयोजक अश्विनी कुमार सिंह, रामबाबू, रामधारी यादव, अजीत सोनकर, प्रभाकर, प्रमोद निषाद, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे। गोबरहा के पूर्व ग्राम प्रधान गुलाब यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed