फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Viral video of ex-station in-charge taking money, SP suspended

Chandauli: मुगलसराय कोतवाली के पूर्व थाना प्रभारी का रुपये लेते वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

Fri, 06 Jan 2023 09:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2023 09:59 AM IST
सार

 मुगलसराय कोतवाली में तैनात रहे निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव का रुपये लेते वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने उन्हें निलंबित कर दिया। मामले की जांच एएसपी ऑपरेशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Viral video of ex-station in-charge taking money, SP suspended
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 मुगलसराय कोतवाली में तैनात रहे निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव का रुपये लेते वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने उन्हें निलंबित कर दिया। मामले की जांच एएसपी ऑपरेशन कर रहे हैं। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने 31 दिसंबर को उन्हें मुगलसराय थाने से लाइन हाजिर कर दिया था।

विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली के औद्योगिक नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा जमीन पर बाउंड्रीवाल कराने के लिए तत्कालीन मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने रुपयों की मांग की थी। आरोप है कि उसने पांच-पांच हजार रुपये करके कुल 20 हजार रुपये प्रभारी निरीक्षक को दिए।
विज्ञापन


बाद में 23 दिसंबर की रात उसकी बाउंड्रीवॉल उनके विपक्षियों द्वारा गिरा दी गई और रात में उसके भाई की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित अगले दिन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने गया तो उससे प्रभारी द्वारा रुपये की मांग की गई। आरोप है कि तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव को रुपये देने के बाद पीड़ित की एफआईआर दर्ज हो सकी और वह अपनी ही जमीन पर बाउंड्रीवाल करा पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव को 31 दिसंबर को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं बृहस्पतिवार को इसी मामले में रुपये लेते हुए निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया है। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी रहे निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव की शिकायत मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया और इसकी जांच एडिशनल एसपी ऑपरेशन को सौंप दी गई है। वीडियो की जांच भी की जा रही है।-अंकुर अग्रवाल, एसपी, चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed