{"_id":"5c73abe8bdec22738813c2be","slug":"violence-between-two-students-groups-in-bhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर अशांत हुआ बीएचयू, छात्रों के दो गुटों में हुई पत्थरबाजी, एक छात्र का सिर फटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर अशांत हुआ बीएचयू, छात्रों के दो गुटों में हुई पत्थरबाजी, एक छात्र का सिर फटा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
bhu bawal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(BHU) में सोमवार को फिर से छात्रों के दो गुट आमने सामने आ गए। बीएचयू के एम्फीथिएटर में हो रहे कार्यक्रम 'स्पंदन' के दौरान लगभग एक बजे हॉस्टल बिड़ला ए और बिड़ला सी के छात्रों में मारपीट हो गई। दो गुटों की झड़प ने बीएचयू को अशांत कर दिया है। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 8
bhu bawal
- फोटो : amar ujala
विश्वविद्यालय परिसर का माहौल एक बार फिर गरमा गया है। रविवार को दिन में संगीत मंच कला संकाय में मारपीट के बाद रात में भी छात्रों के गुटों में मारपीट, पत्थरबाजी हुई। अभी माहौल पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे एंफीथिएटर ग्राउंड में नृत्य प्रतियोगिता चल रही थी।
3 of 8
bhu bawal
- फोटो : amar ujala
यहां बिड़ला ए के एक छात्र को बिड़ला सी में रहने वाले करीब आधा दर्जन छात्र मुंह बांधकर आए और दौड़ाकर पीटने लगे, इसमें उसका सिर फट गया। घटना के समय पंडाल में अफरा-तफरी मच गई और छात्र-छात्रा बचाव में इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पत्थरबाजी करते छात्र
- फोटो : amar ujala
मारपीट करने वाले छात्र भाग गए लेकिन यहां मौजूद चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह और पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास नहीं किया। उधर बवाल बढ़ता देख तत्काल स्पंदन कार्यक्रम रोक दिया गया। इसके बाद दोनों गुटों के छात्र हॉस्टल पहुंचे और यहां मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
सुरक्षा में जुटे सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
देखते-देखते बिड़ला ए और सी के बीच पत्थरबाजी होने लगी और एलडी गेस्ट हाउस से बिड़ला चौराहे की ओर से जाने वाला रास्ता रोक दिया गया। इधर सूचना पाकर मौके पर चीफ प्रॉक्टर और फिर चार थाने की फोर्स और पीएसी के जवान भी पहुंचे, किसी तरह मोर्चा संभाला। दोपहर दो बजे से शुरू पत्थरबाजी, मारपीट डेढ़ घंटे बाद खत्म हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।