{"_id":"5c72be03bdec224c164ed748","slug":"violence-between-two-groups-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस हिंदू विश्वविद्यालय: दो गुटों में मारपीट, पत्थरबाजी, चले पेट्रोल बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय: दो गुटों में मारपीट, पत्थरबाजी, चले पेट्रोल बम
Mon, 25 Feb 2019 10:27 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय सुलग उठा। रविवार की शाम छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते पथराव होने लगा और पेट्रोल बम फेंके गए। बवाल इतना बढ़ गया कि जिला प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा। विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिड़ला ए और सी छात्रावास के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। छात्रावास से बाहर निकल कर पथराव करने लगे। दोनों हॉस्टल की लाइट बंद हो गई। अंधेरे में ही दोनों तरफ से काफी देर तक ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन
इसकी सूचना लगते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन पथराव के चलते वो भी दूर ही रहे। घटना की सूचना जिला सिविल व पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर एसीएम सहित अन्य लंका थाने की पुलिस के साथ आला अधिकारी भी पहुंच गए। फिलहाल प्रशासनिक अफसरों ने एलडी गेस्ट हाउस के पास मोर्चा संभाला है।
विज्ञापन