फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal Kotwal kicked young man standing on near ganga ghar fell into down in mirzapur

यूपी: फजीहत के बाद दिए जांच के आदेश, कोतवाल ने गंगा किनारे खड़े युवक को मारी थी लात, वीडियो वायरल

Thu, 30 Jul 2020 02:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Jul 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Vindhyachal Kotwal kicked young man standing on near ganga ghar fell into down in mirzapur
विंध्याचल कोतवाल ने मारी लात। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विंध्याचल कोतवाल एक युवक को लात मारते दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि काफी देर तक तो इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया, लेकिन जब फजीहत होने लगी तो इस मामले में जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल दीवान घाट पर बुधवार की सुबह युवक के डूबने के बाद लगी भीड़ में विंध्याचल कोतवाल ने एक युवक को पीछे से लात मार दी थी। इससे वह घाट से नीचे गिर गया था। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। मामला बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल को व्यक्तिगत पत्रावली पर चेतावनी दी और क्षेत्राधिकारी नगर को प्रकरण की जांच करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन

 

 



वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक विंध्याचल के दीवान घाट पर स्नान करते समय डूब गया था। सूचना पर घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान मौके पर पहुंचे विंध्याचल कोतवाल शेषधर पांडे ने एक युवक को पीछे से लात मारी थी।

यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस संबंध में कोतवाल शेषधर पांडे से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घाट पर भीड़ एकत्रित हो गई थी। वह भीड़ हटा रहे थे और अचानक ऐसा हो गया। उन्होंने जान बूझ कर उसे नहीं मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed