काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बन रहा विंध्य कॉरीडोर, पंडा समाज ने विरोध में दुकानें की बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विंध्याचल का भी चौड़ीकरण हो रहा है। जिसको लेकर पंडा समाज में विरोध देखने को मिल रहा है। चौड़ीकरण के विरोध में विंध्याचल शनिवार को बंद रहा।
विंध्याचल खत्री धर्मशाला में श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्व समाज की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें विंध्याचल में हो रहे चौड़ीकरण एवं मंदिर के पास बनाए जा रहे कॉरीडोर के विरोध में शनिवार को विंध्याचल बंद का आवाहन किया गया था। सर्व समाज के लोगों ने एकमत से जन संघर्ष समिति का गठन किया और अध्यक्ष राजन पाठक को बनाया।
बैठक में विंध्याचल में किए जा रहे चौड़ीकरण के विरोध में सरकार के समक्ष अपनी बात को रखने का एजेंडा तैयार किया। बैठक के बाद लोगों ने विंध्य क्षेत्र में चौड़ीकरण के विरोध में मौन जुलूस निकाला था। बैठक में मौजूद लोगों ने एक मत हो कर शनिवार को विंध्याचल बंद रखने का फैसला लिया। इसी के तहत शनिवार को विंध्याचल बंद रहा।
पूर्व राजन पाठक ने कहा सरकार की ओर से बगैर किसी पूर्व सूचना के मंदिर के आसपास और विंध्य क्षेत्र में नापी कराई जा रही है। उन्होंने कहा मोदी सरकार लोगों को रोजगार देने के बजाए छिनने का कार्य कर रही है।
मंत्री भानु पाठक का कहना है की बिना किसी वार्ता और विश्वास में लोगों को लिए सरकार चौड़ीकरण करवा रही है। जिसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवनीश मिश्रा, तेजन गिरी, धर्मेंद्र पांडेय, शक्ति उपाध्याय , शनि दत्त पाठक, दीपक पांडेय, राजन गुप्ता, राम कुमार चौरसिया, गोपाल मोदनवाल, अंशुल मिश्रा आदी लोग मौजूद रहे।