फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vindhya corridor formed and pandas protest it in mirzapur

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बन रहा विंध्य कॉरीडोर, पंडा समाज ने विरोध में दुकानें की बंद

Sat, 06 Jul 2019 05:33 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 06 Jul 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Vindhya corridor formed and pandas protest it in mirzapur
मां विंध्याचल (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विंध्याचल का भी चौड़ीकरण हो रहा है। जिसको लेकर पंडा समाज में विरोध देखने को मिल रहा है। चौड़ीकरण के विरोध में विंध्याचल शनिवार को बंद रहा।

विज्ञापन


विंध्याचल खत्री धर्मशाला में श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्व समाज की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें विंध्याचल में हो रहे चौड़ीकरण एवं मंदिर के पास बनाए जा रहे कॉरीडोर के विरोध में शनिवार को विंध्याचल बंद का आवाहन किया गया था। सर्व समाज के लोगों ने एकमत से जन संघर्ष समिति का गठन किया और अध्यक्ष राजन पाठक को बनाया।
विज्ञापन


बैठक में विंध्याचल में किए जा रहे चौड़ीकरण के विरोध में सरकार के समक्ष अपनी बात को रखने का एजेंडा तैयार किया। बैठक के बाद लोगों ने विंध्य क्षेत्र में चौड़ीकरण के विरोध में मौन जुलूस निकाला था। बैठक में मौजूद लोगों ने एक मत हो कर शनिवार को विंध्याचल बंद रखने का फैसला लिया। इसी के तहत शनिवार को विंध्याचल बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राजन पाठक ने कहा सरकार की ओर से बगैर किसी पूर्व सूचना के मंदिर के आसपास और विंध्य क्षेत्र में नापी कराई जा रही है। उन्होंने कहा मोदी सरकार लोगों को रोजगार देने के बजाए छिनने का कार्य कर रही है।

मंत्री भानु पाठक का कहना है की बिना किसी वार्ता और विश्वास में लोगों को लिए सरकार चौड़ीकरण करवा रही है। जिसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवनीश मिश्रा, तेजन गिरी, धर्मेंद्र पांडेय, शक्ति उपाध्याय , शनि दत्त पाठक, दीपक पांडेय, राजन गुप्ता, राम कुमार चौरसिया, गोपाल मोदनवाल, अंशुल मिश्रा आदी लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed