फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Villagers transplanting paddy on lack of water drainage system in village street chandauli

यूपी: गांव की गली में पानी निकासी की व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई

Sun, 19 Jul 2020 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 Jul 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Villagers transplanting paddy on lack of water drainage system in village street chandauli
धान की रोपाई करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में कमालपुर क्षेत्र के अवहीं गांव में रास्ते पर जलभराव होने से लोगों का आवागमन बंद हो गया है। लगातार शिकायतों के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को पानी भरे रास्ते पर धान की रोपाई की। उनका कहना है कि अगर जल्दी पानी निकासी की व्यवस्था कर आवागमन शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन

गांव में आवागमन के लिए मुख्य मार्ग के बगल में नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पानी निकासी नहीं हो पाती है। बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर पानी भर जा रहा है और लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



वर्तमान में हालात यह हैं कि लोगों को गंदे पानी से होकर बाहर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और नजदीकी पुलिस चौकी पर शिकायत की। गांव के समाजसेवी अनिल ने डीएम से भी शिकायत की समस्या जस की तस है। इससे नाराज होकर रविवार कोग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर धान की रोपाई करके अपना विरोध जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी से मांग की की गली के पानी का निकासी की व्यवस्था कर आवागमन शुरू कराएं। चेताया कि यदि जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो ग्रामीण बड़ा आदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed