फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Villagers shut down freely roaming animals in Panchayat Bhavan jaunpur

जौनपुर: ग्रामीणों ने खुलेआम घूम रहे पशुओं को पंचायत भवन में किया बंद

Tue, 10 Dec 2019 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Dec 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers shut down freely roaming animals in Panchayat Bhavan jaunpur
पंचायत भवन में बंद पशु। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के सुइथाकला के एक स्कूल में छुट्टा पशुओं को बंद करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब गौराबादशाहपुर में ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को पंचायत भवन में बंद कर दिया है। खेतों में फसलों की बर्बादी से परेशान राजेपुर गांव के किसानों ने पशुओं को गांव के पंचायत भवन में बंद कर दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन इन पशुओं को आश्रय स्थल तक भेजने की व्यवस्था नहीं करता वो पंचायत भवन से इन्हें मुक्त नहीं करेंगे। सूचना पाकर एसओ गौराबादशाहपुर भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन




जिले में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या से किसान और आम राहगीर परेशान हैं। रविवार को सुइथाकला क्षेत्र के समोधपुर में ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed