फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   villagers jammed the highway after man died in accident stone pelted on police many cops injured CO injured in ballia

यूपी: युवक की मौत के बाद बिगड़ा माहौल, पथराव में तहसीलदार, सीओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल, छावनी में तब्दील गांव

Thu, 07 Jan 2021 11:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 07 Jan 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
villagers jammed the highway after man died in accident stone pelted on police many cops injured CO injured in ballia
गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

दुबहर थाना क्षेत्र के नई बस्ती ब्यासी ढाले पर बुधवार देर रात हादसे में मृत युवक का शव रख चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों ने जाम हटवाने गए पुलिस टीम और अधिकारियों पर पथराव कर दिया। इसमें तहसीलदार सदर, सीओ सिटी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर एसपी विपिन ताडा, एएसपी संजय कुमार मौके पर पहुंचे। आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स बुला ली गई।

विज्ञापन


देर रात तक ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों के बीच गोरिल्ला लड़ाई चलती रही। बाद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोडे़ व हवाई फायरिंग कर स्थिति को काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में पुलिस ने लोगों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की है और महिलाओं तथा बच्चियों के साथ बदतमीजी भी की गई।
विज्ञापन


आरोप है कि बातचीत के दौरान तहसीलदार ने एक ग्रामीण पर हाथ उठा दिया था। इसके बाद हालात बिगड़ गए। इस मामले में पुलिस ने 39 लोगों पर नामजद तथा 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 30 बाइक पुलिस थाने ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

villagers jammed the highway after man died in accident stone pelted on police many cops injured CO injured in ballia
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

दुबहर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर नई बस्ती ब्यासी ढाले के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विश्वकर्मा पासवान (25) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा,   सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के साथ ही दुबहर पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारी द्वय ने जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीण का आरोप था कि हादसा ट्रक से हुआ है। रात नौ बजे तक नो इंट्री है तो इससे पहले ट्रक इस इलाके में कैसे आया ? आरोप है कि बहस चल ही रही थी कि अचानक तहसीलदार ने एक ग्रामीण पर हाथ उठा दिया। इसके बाद माहौल बिगड़ गया।

मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा, पुलिस उपाधीक्षक शहर अरुण कुमार सिंह, शहर कोतवाल विपिन सिंह, दुबहर थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। बवाल की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, एएसपी संजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर राजेश यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed