{"_id":"66fb94d2fa687ba430070223","slug":"villagers-created-ruckus-at-school-against-teacher-after-beating-of-student-in-varanasi-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: छात्र की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ स्कूल पर किया हंगामा, पुलिस तक पहुंचा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: छात्र की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ स्कूल पर किया हंगामा, पुलिस तक पहुंचा केस
Tue, 01 Oct 2024 11:51 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:51 AM IST
सार
वाराणसी जिले में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने के बाद लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
स्कूल पर हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में सेवापुरी/आराजी लाइन विकासखंड के ग्राम पंचायत हरसोस में स्थित कंपोजिट विद्यालय के अध्यापक एक छात्र की पिटाई की। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह विद्यालय पर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों का कहना था कि अध्यापक को यहां से स्थानांतरित किया जाए और पिटाई से घायल बच्चे का इलाज कराया जाए।
विज्ञापन
यह है मामला
लकी गोंड पुत्र राजेश गोंड निवासी हरसोस कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र है। सोमवार को पठन-पाठन के दौरान अध्यापक यशवर्धन त्रिपाठी द्वारा कबड्डी का खेल कराया जा रहा था। छात्र का आरोप है कि खेल के दौरान गुरुजी के सिर की चोटी हमसे छू गई थी, जिससे नाराज होकर गुरुजी ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
छात्र ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। मंगलवार की सुबह स्कूल खुलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण विद्यालय पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि अध्यापक यशवर्धन त्रिपाठी का स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर जांच कराई जाएगी। यदि दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।