{"_id":"6171b75105f8814c3f050f10","slug":"village-players-showed-talent-in-khelo-banaras-varanasi-news-vns6185225146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो बनारस में गांव के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो बनारस में गांव के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खेलो बनारस के पहले चरण की ग्राम पंचायत स्तर की प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को सफलता पूर्ण संपन्ना हुई। खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर एथलेटिक्स कश्ती प्रतियोगिताएं हुईं।
इनमें 694 ग्राम पंचायतों के 24 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने एक साथ प्रतिभाग किया। इसके लिए सभी विकास क्षेत्रों के खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक, शिक्षक और शिक्षिकाएं, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों, युवक मंगल दल तथा महिला मंगल दल के सदस्यों ने ग्राम पंचायतों में खेलों को कराया।
जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारियों ने अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जाकर प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ी 23 अक्तूबर को न्याय पंचायत स्तर पर एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, खोखो की प्रतियोगिता होंगी।