फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vikas Club won their hockey match 2-1, and Shahid XI won 3-2.

Varanasi News: विकास क्लब 2-1 और शाहिद एकादश 3-2 से जीता हॉकी मैच

Tue, 21 Jul 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Vikas Club won their hockey match 2-1, and Shahid XI won 3-2.
पद्मश्री मो. शाहिद की 10वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में हॉकी के मैच हुए। हॉकी वाराणसी की ओर से हुए खेल कार्यक्रम के पहले मैच में विकास क्लब ने एलबीएस को 2-1 से हरा दिया। विकास क्लब की तरफ से शिवा और शुभम ने गोल दागे। एलबीएस की ओर से मोनू प्रजापति ने गोल किया। बनारस इंडिपेंडेंट क्लब और शाहिद एकादश के बीच मैच खेला गया। शाहिद एकादश 3-2 से विजयी हुई। विजेता टीम से कमर अली ने दो और मोहिद्दीन ने एक गोल किया। हारी हुई टीम से मुन्ना लाल सीनियर और महफूज ने एक-एक गोल किए। मैच से पहले मो. शाहिद के चित्र पर खिलाड़ियों ने माल्यार्पण किया। उनकी पत्नी परवीन शाहिद, पुत्र मोहम्मद कैफ, आरएसओ नवीन सिंह, हॉकी वाराणसी के संयुक्त सचिव इदरीस अहमद मौजूद रहे। 1980 के मास्को ओलंपिक में भारत को हॉकी में स्वर्ण पदक दिलाने वाले मो. शाहिद का 20 जुलाई 2016 को निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed