{"_id":"64e1035d87aa4042860c2968","slug":"vidyapith-admissions-in-bca-and-bsc-bio-varanasi-news-c-20-vns1013-332451-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यापीठ : बीसीए और बीएससी बायो में हुए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यापीठ : बीसीए और बीएससी बायो में हुए दाखिले
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए मुख्य परिसर में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। मेरिट के अनुसार अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। वहीं, विभागों, संकायों में युवाओं ने पुस्तकालय, कक्षाओं को लेकर जानकारियां हासिल की। प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. केके सिंह ने बताया कि बीसीए में दाखिले के लिए 26 अभ्यर्थी बुलाए गए थे, लेकिन 20 ही आए। बीएससी बायो में 28 विद्यार्थियों के सापेक्ष 19 ने काउंसिलिंग कराई।
विश्वविद्यालय में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया 18 अगस्त से चल रही है। पहले दिन भैरव तालाब में काउंसिलिंग कराई गई। शनिवार को परिसर में छात्र-छात्राओं की चहल-पहल अन्य दिनों की तुलना में अधिक दिखी। ललित कला विभाग के साथ ही सामाजिक विज्ञान संकाय, विज्ञान संकाय में काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई थी। प्रो. सिंह ने बताया कि बीम्यूज में दाखिले के लिए सात में से छह जबकि डिप्लोमा इन कर्मकांड में 7 में से 6 अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए आए। प्रो. सिंह ने बताया कि ललित कला विभाग बीएफए पाठ्यक्रम के लिए 18 में से 13 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। समन्वयक ने बताया कि शनिवार को कुल 93 में से 66 अभ्यर्थी पहुंचे, इसमें 37 छात्राएं रहीं। दो दिन के भीतर अभ्यर्थियों को फीस जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
पीजी में मेरिट सूची का इंतजार
विश्वविद्यालय में पीजी में दाखिले के लिए मेरिट सूची का अभ्यर्थियों को इंतजार है। सूची कब तक आएगी, इस बारे में कोई तिथि नही घोषित की गई है। सितंबर के पहले सप्ताह तक यूजी की दाखिला प्रक्रिया खत्म होने की संभावना है। का दाखिला खत्म करने की तैयारी।
विज्ञापन