फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth News: Midterm examination of Economics Department will be held in Kashi Vidyapeeth from 21st.

Vidyapeeth News:काशी विद्यापीठ में 21 से होगी अर्थशास्त्र विभाग की मिडटर्म परीक्षा

Fri, 10 May 2024 05:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth News: Midterm examination of Economics Department will be held in Kashi Vidyapeeth from 21st.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अर्थशास्त्र विभाग में बीए, बीएससी एवं बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-24 की मेजर एवं माइनर प्रश्नपत्र की मिड टर्म परीक्षा 21 मई से शुरू होगी। विभागाध्यक्ष की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 और 22 मई को होगी। द्वितीय सेमेस्टर की मेजर एवं माइनर प्रश्नपत्र की मिड टर्म परीक्षा 24 व 25 मई को कराई जाएगी। षष्ठम सेमेस्टर की मेजर प्रश्नपत्र की मिड टर्म परीक्षा 27 मई को होगी। बताया कि सुबह 9.30 बजे से होने वाली परीक्षा के दिन सभी विद्यार्थियों को अपना असाइनमेंट कार्य जमा करना होगा। साथ ही असाइनमेंट टॉपिक पर प्रेजेंटेशन भी देना होगा। साथ ही विभागाध्यक्ष ने यह भी कहा है कि एमए (अर्थशास्त्र) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-24 के छात्रों को मिड टर्म परीक्षा के लिए अपना असाइनमेंट 25 मई तक जमा करना होगा।
विज्ञापन

डाटा एनालिटिक्स की परीक्षा 28 को होगी
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीए, बीएससी एवं बीकॉम सत्र 2023-24 के सभी सेमेस्टर के छात्रों की स्किल डेवलपमेंट कोर्स - डाटा एनालिटिक्स विषय की मिड टर्म एवं सेमेस्टर परीक्षा 28 मई को होगी। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि मिड टर्म परीक्षा सुबह 9:30 बजे से और सेमेस्टर परीक्षा सुबह 11 बजे से विभाग में होगी। परीक्षा की समय सारिणी सहित अन्य जानकारी वेबसाइट पर अपलोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed