{"_id":"62363426943fda2aff0680ae","slug":"vidyapeeth-admission-process-may-start-from-april-varanasi-news-vns6439133118","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: अप्रैल से शुरू हो सकती है दाखिले की प्रक्रिया, आगामी सत्र को नियमित करने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: अप्रैल से शुरू हो सकती है दाखिले की प्रक्रिया, आगामी सत्र को नियमित करने की कवायद शुरू
Sun, 20 Mar 2022 10:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:54 AM IST
सार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षाओं के साथ ही दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षाओं के साथ ही दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। आगामी सत्र को नियमित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन अप्रैल से प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रवेश समिति की प्रस्तावित बैठक में इस पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह से प्रवेश परीक्षा फॉर्म को ऑनलाइन करने पर विचार किया जा रहा है। 28 मार्च से दो पालियों में स्नातकोत्तर प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। टाइमटेबल भी वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन
वाराणसी सहित पांच जिलों में करीब 74,200 परीक्षार्थियों के लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेशपत्र होली अवकाश के बाद जारी करने का निर्णय लिया है। वहीं, स्नातक प्रथम सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाएं भी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन