फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video viral of woman beaten for theft in Jaunpur

जौनपुर में चोरी के आरोप में महिला को लात-घूंसे और जूते से पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 06 Nov 2020 10:36 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 06 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Video viral of woman beaten for theft in Jaunpur
पिटाई के वायरल वीडियो का अंश। - फोटो : सोशल मीडिया।

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव में पर्स चोरी का आरोप लगाकर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग महिला को लात-घूंसे और जूते से पीट रहे हैं। वहां मौजूद लोग भी बचाव की बजाय तमाशबीन बने हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बरजी गांव निवासी महिला शुक्रवार को खेतासराय से जौनपुर की ओर जा रही टेम्पो में सफर कर रही थी। वह जपतापुर बाजार के पास उतरी, तभी टेम्पो में सवार एक महिला अपना पर्स गायब होने का शोर मचाने लगी। चालक ने तत्काल टेम्पो रोक दिया।
विज्ञापन


बाजार में उतरी महिला को रोककर तलाशी ली गई तो पर्स उसके पास मिला। इसके बाद टेम्पो चालक समेत आसपास के लोग महिला की पिटाई करने लगे। लात-घूंसों के अलावा जूते से भी जमकर पिटाई की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सीओ सदर जितेंद्र दुबे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जितेंद्र निषाद और टेम्पो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed