{"_id":"6394c9a5b45c983a8e78dd26","slug":"video-inside-sankatmochan-temple-went-viral-on-social-media-mahant-said-will-take-legal-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: संकटमोचन मंदिर के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महंत बोले- करेंगे कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: संकटमोचन मंदिर के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महंत बोले- करेंगे कानूनी कार्रवाई
Sun, 11 Dec 2022 12:07 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 11 Dec 2022 12:07 AM IST
सार
किसी ने चुपके से संकटमोचन मंदिर के अंदर की वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मंदिर के महंत ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए कानूनी कार्रवाई की भी बात कही है।
विज्ञापन
संकटमोचन मंदिर, वाराणसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी स्थित संकटमोचन मंदिर के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिन भर इसकी चर्चा होती रही। मंदिर के महंत ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए कानूनी कार्रवाई की भी बात कही है। काशी की जनता ने भी वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने और पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
शनिवार शाम को संकटमोचन मंदिर के अंदर का एक वीडियो दीप्तिमान यादव के नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। संकटमोचन मंदिर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मंदिर में प्रवेश से पहले ही श्रद्धालुओं को मोबाइल लॉकर में जमा करना पड़ता है। मोबाइल ले जाने की अनुमति विशेष आयोजन पर मंदिर प्रबंधन की ओर से ही मिलती है।
विज्ञापन
मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि यह मंदिर की सुरक्षा और नियमों से खिलवाड़ किया गया है। किसी ने चुपके से मंदिर के अंदर की वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसकी जांच कराई जाएगी और इसकी शिकायत भी हम पुलिस प्रशासन से करेंगे। इस मामले में कानूनी कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन