फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Victoria lights installed on the streets will welcome you

Varanasi News: सड़कों पर लगी विक्टोरिया लाइट करेंगी स्वागत

Thu, 07 Dec 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Victoria lights installed on the streets will welcome you
वाराणसी। आगामी दिनों में राष्ट्रीय राजमार्ग से शहर में प्रवेश करने पर विक्टोरिया लाइटें सबका स्वागत करेंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग से शहर को जोड़ने वाली संकरी सड़कें अब सिक्स और फोर लेन में तब्दील हो रही हैं। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात मिलेगी। सड़क को सुरक्षित रखने के लिए ड्रेन और विद्युत तार को अंडर ग्राउंड करने के लिए डक्ट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा हरियाली भी देखने को मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि वाराणसी में मोहनसराय से एंट्री करते ही छह लेन और आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर से एंट्री करते ही फोरलेन सड़क मिलेगी। सड़कों के डिवाइडर पर 30-30 मीटर की दूरी पर विक्टोरिया लाइट और हरियाली के लिए पौधे लगाए जाएंगे। सड़क के दोनाें ओर करीब 2.4 मीटर चौड़ा फुटपाथ होगा, जिस पर हर 25-25 मीटर पर लाइट लगी होगी। फुटपाथ के नीचे ड्रेन और दूसरी यूटिलिटी डक्ट तार के लिए होगा। इन सड़कों के निर्माण से लखनऊ, जौनपुर, मिर्ज़ापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और नेपाल तक से आने-जाने वाले वाहन बिना जाम और रुकावट के शहर में प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed