फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Victoria lights installed on the streets will welcome you

Varanasi News: कुलपति की मीटिंग में डीन संग पहुंचीं पत्नी, कुलसचिव ने मांगा जवाब

Thu, 07 Dec 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Victoria lights installed on the streets will welcome you
वाराणसी। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय (एसवीडीवी) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कार्यरत संकाय प्रमुख प्रो. कमलेश झा के साथ उनकी पत्नी भी उनके कार्यालय में बैठती हैं। वैसे तो वह लंबे समय से ऐसा कर रही हैं, लेकिन मामला तब बढ़ गया जब कुलपति ने 30 नवंबर को स्वतंत्रता भवन में एक मीटिंग बुलाई और संकाय प्रमुख की पत्नी वहां भी उनके साथ पहुंच गईं। इस मामले में न केवल कुलपति ने नाराजगी जताई है बल्कि उनके निर्देश पर एक दिसंबर को कुलसचिव ने प्रो. झा को पत्र जारी कर लिखित जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन

इससे पहले उनके कार्यालय में बैठने और विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप की शिकायत शोध छात्र अधोक्षज पांडेय ने 17 जून 2023 को कुलपति से की थी। बताया था कि महत्वपूर्ण समितियों की बैठक में भी प्रोफेसर की पत्नी शामिल होती हैं। इसकी प्रतिलिपि शिक्षा मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, यूजीसी को भी भेजी थी। कुलसचिव ने जो स्पष्टीकरण मांगा है, उसमें 30 नवंबर की शाम 4 बजे स्वतंत्रता भवन में पत्नी के शामिल होने का जिक्र करने के साथ ही छात्रों की शिकायत का भी हवाला दिया है।
विज्ञापन

पत्नी ने उठाया फोन, बोलीं रजिस्ट्रार व कुलपति से पूछिए
कुलसचिव की ओर से एक दिसंबर को प्रो. कमलेश झा को स्पष्टीकरण का पत्र जारी होने के बाद जब उनका पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया गया तो उनकी पत्नी ने फोन उठाया। मामले से अवगत कराने पर बोलीं कि इस मामले में रजिस्ट्रार, कुलपति से पूछिए। इसके बाद जय विश्वनाथ बोलकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed