Varanasi News: उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का किया उद्घाटन, गूंजा हर- हर महादेव
Varanasi News: उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री काशी दौरे पर शुक्रवार को आए। उन्होंने नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन किया।
विस्तार
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने हर- हर महादेव के जयकारे के साथ ही काशीवासियों को बधाई दी। इसके बाद उपराष्ट्रपति पत्नी के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। बृहस्पतिवार को अफसरों ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा संबंधी तैयारियां परखी गईं और रिहर्सल किया गया।
कार्यक्रम में तमिलनाडु के खनन मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर फ्लीट रिहर्सल किया गया। सुरक्षा व्यवस्था और संपूर्ण प्रोटोकॉल की जांच के लिए की गई इस रिहर्सल में एयरपोर्ट प्रशासन, पुलिस, ट्रैफिक विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। रिहर्सल के दौरान उप राष्ट्रपति की फ्लीट दोपहर 4 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची और सभी औपचारिक अभ्यास के बाद शाम लगभग 5:05 बजे रवाना हुई।
इसे भी पढ़ें; National Unity Day: रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़े तीन हजार लोग, ट्रॉमा सेंटर से डॉक्टरों ने निकाला मार्च
इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट परिसर से लेकर वीआईपी मार्ग तक रूट का सूक्ष्म निरीक्षण किया। श्रीकाशी नाटकोटि के अध्यक्ष एल नारायणन ने बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह 8:30 बजे वैदिक विद्वान विधिवत पूजन करेंगे। बता दें कि रथयात्रा स्थित 140 एसी कमरे वाली 10 मंजिला धर्मशाला है जो पूर्वांचल की सबसे बड़ी है।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आगमन को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के वाराणसी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। इसके साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों ने डमी रिहर्सल किया। सुरक्षा के बाबत वीवीआईपी मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। ड्रोन या उड़ने वाली वस्तु का प्रयोग प्रतिबंधित है। कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिया। पुलिसकर्मी ड्यूटी कार्ड व आई-कार्ड अपने पास रखें। वीवीआईपी मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या खड़ा होने की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले सख्त चेकिंग करने का निर्देश दिया। महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगी।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि कार्यक्रम स्थल व आसपास रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, कंट्रोल रूम से सीसी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश सिंह मौजूद रहे।