फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice Chancellor honored 20 eminent personalities and released the Drishti magazine

Varanasi News: कुलपति ने किया 20 विभूतियों का सम्मान, दृष्टि पत्रिका का विमोचन

Sat, 30 May 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor honored 20 eminent personalities and released the Drishti magazine
हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वर्तमान वैश्विक संकट : मीडिया की भूमिका विषयक संगोष्ठी अैर 31वां राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान समारोह हुआ। काशीरत्न, शान-ए-काशी, आईएजे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, आईएजे नागरिक अभिनंदन जैसे सम्मान से 20 विभूतियों को नवाजा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता से ही समाज में बदलाव ला सकते हैं। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ल, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा और संतोषी शुक्ला रहीं। अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि मीडियाकर्मियों को निर्भिकता से तथ्यों का सही मूल्यांकन करना चाहिए। उन्होंने विशिष्टजनों को शाॅल, प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

काशी रत्न सम्मान राजेश्वर पांडेय (समाज सेवी), डॉ. ममता टंडन (कत्थक नृत्यांगना), अशोक कुमार पांडेय (आकाशवाणी), डॉ. रवि शंकर पांडेय (व्याकरण संस्कृत सेवा), डॉ. वैभव जायसवाल (बाल रोग विशेषज्ञ, बीएचयू), विनोद दिक्षित (शिक्षा सेवा), अनिल कसेरा (धातु कला सेवा), महंत बलविंदर सिंह (समाज सेवी), डाॅ. अजीत सिंह (आर्थोपेडिक सेवा) को मिला। वहीं, शान-ए-काशी सम्मान गिरीश पांडेय काशिकेय (साहित्य सेवा), अमित कुमार पांडेय (पत्रकारिता), सना सलीम (उद्घोषिका), विजयता सचदेवा ( माॅडल, मिसेज एशिया विनर), कल्पना तिवारी (शिक्षा सेवा), नाजिश खान (कलात्मक), अंशुमान दुबे एडवोकेट (विधि सेवा), प्रकाम्य ओशो (मार्केटिंग सेवी) को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएजे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड डॉ. आंनद पाल राय (शिक्षा सेवा) और आईएजे नागरिक अभिनंदन डॉ. सुबास चंद्र को दिया गया। अतिथियों ने वार्षिक पत्रिका दृष्टि का लोकार्पण भी किया। संचालन आशुतोष शास्त्री व संस्था के अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राजनाथ ने किया। इस मौके पर प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, डॉ. नितेश कुमार, अरविंद विश्वकर्मा, प्रो. जितेंद्र कुमार, मो. दाऊद, मोतीलाल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed