{"_id":"6acaa4cb49760415ba0fdb1b","slug":"vhp-prepares-for-tilak-kalava-and-id-checks-at-garba-pandals-varanasi-news-c-20-gkp1008-1576004-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विहिप ने की गरबा पंडालों में तिलक-कलावा और आईडी जांच की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विहिप ने की गरबा पंडालों में तिलक-कलावा और आईडी जांच की तैयारी
विज्ञापन
नवरात्र की पूर्वसंध्या पर शनिवार को विहिप के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। विहिप काशी विभाग के मंत्री कन्हैया सिंह ने नवरात्र समेत हिंदू त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई। विहिप ने इस संबंध में डीजीपी को भी पत्र भेजा है। कहा कि गरबा पंडालों में प्रवेश और सुरक्षा को लेकर संगठन ने पहचान पत्रों की जांच, तिलक लगाने और कलावा बांधने जैसी व्यवस्थाएं की।
उन्होंने कहा कि गरबा धार्मिक आयोजन है और इसकी मर्यादा बनाए रखने के लिए कार्यकर्ता आयोजकों के सहयोग में तैनात रहेंगे। गरबा मां दुर्गा को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम है, इसे केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं माना जाना चाहिए। जिन लोगों की हिंदू देवी-देवताओं, त्योहारों और परंपराओं में आस्था नहीं है, उन्हें गरबा पंडालों से दूर रहना चाहिए। संगठन ने पंडालों में प्रवेश से पहले आईडी प्रूफ की जांच करने और तिलक लगाने या हाथ में कलावा बांधने की व्यवस्था करने की बात कही है।
बजरंग दल के काशी प्रांत प्रमुख निखिल त्रिपाठी रुद्र ने आरोप लगाया कि कुछ गैर-हिंदू लोग इस आयोजन का गलत फायदा उठाते हैं। लव जिहाद तथा धर्मांतरण की मानसिकता के साथ पंडालों में प्रवेश करते हैं। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के तिलकराज मिश्रा ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती करने को कहा।