फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Verification of cleanliness will be done in 1144 schools

1144 स्कूलों में होगा स्वच्छता का सत्यापन

Tue, 17 May 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Verification of cleanliness will be done in 1144 schools
वाराणसी। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले जिले के 1144 सरकारी स्कूलों में स्वच्छता का सत्यापन होगा। इसके बाद जिले के स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा। जल्द ही विभाग की ओर से विद्यालय के सत्यापन के लिए टीम बनाई जाएगी। शासन के आदेश पर जिले के परिषदीय स्कूलों ने आवेदन किया था और करीब 59 सवालों के जवाब भी ऑनलाइन दिए थे। पंजीकरण कराने में वाराणसी प्रथम स्थान पर रहा था। एसआरजी, एआरपी, संकुल शिक्षक, रिसोर्स शिक्षक को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये शिक्षक विद्यालयों का कई बिंदुओं पर सत्यापन करेंगे। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी स्कूलों का सत्यापन कराया जाएगा। स्वच्छता की कसौटी पर खरा उतरने वाले विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed