{"_id":"6299d4d19631a52a6c4a3fcb","slug":"vegetables-fruits-price-in-varanasi-after-change-of-season-pre-monsson-rain-apples-and-pomegranate-rate-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vegetables-Fruits Price: मौसम के बदलाव से बनारस में उतरे सब्जियों के भाव, फलों में सेब और अनार के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vegetables-Fruits Price: मौसम के बदलाव से बनारस में उतरे सब्जियों के भाव, फलों में सेब और अनार के दाम बढ़े
Fri, 03 Jun 2022 03:00 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 03 Jun 2022 03:00 PM IST
सार
प्री मानसून की पहली बारिश होते ही बनारस में सब्जियों के भाव कम हो गए हैं। मंडुवाडीह सब्जी मंडी में हरी सब्जियां 15 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही हैं।
विज्ञापन
सब्जी की दुकान पर रखीं सब्जियां।
विस्तार
प्री मानसून की पहली बारिश होते ही बनारस में सब्जियों के भाव कम हो गए हैं। मंडुवाडीह सब्जी मंडी में हरी सब्जियां 15 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही हैं। पिछले सप्ताह के मुकाबले प्रति किलो दर से 10 से 15 रुपये कीमतें कम हुई। गुरुवार को भिंडी 20 रुपये में डेढ़ किलो तो टमाटर 60 रुपये प्रति किलो बिका। वहीं, फलों में अनार और सेब की बात की जाए तो इनके भाव में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
मंडी में देसी और विदेशी सेब की कीमत 80 से 200 रुपये प्रति किलो है। जबकि अनार 80 से 180 रुपये किलो तक बिक रहा है। एक सप्ताह पहले भीषण गर्मी के चलते सब्जियों के दाम में उछाल आया था जो अब कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। मंडुवाडीह के सब्जी विक्रेता रमेश सोनकर ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण गंगा के तराई क्षेत्र से सब्जियों की आवक बढ़ी है।
विज्ञापन
कई सब्जियां आसपास के जिलों से भी आ रही हैं। जिससे भाव में कमी आई है। पहडिया मंडी में फल व्यापारी किसान सोनकर ने बताया कि इन दिनों सेब बाहर से आ रहा है जिससे इसकी कीमत बढ़ी है। इसी तरह अनार का उत्पादन कम होने से महाराष्ट्र, गुजरात सहित दक्षिण के राज्यों से कम आवक जिससे अनार भी महंगा हुआ है। इस मोसंबी सबसे सस्ता है जबकि केला, पपीता, कीवी, नारियल जैसे फलों के भाव अभी कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
सब्जियों के भाव
सब्जी अब पहले
परवल 40 70
टमाटर 60 80
शिमला मिर्च 50 70
आलू 20 25
प्याज 20 25
करेला 40 60
बैगन 40 50
नेनुआ 10 20
बोड़ा 20 40
कुनरू 20 40
फूलगोभी 30 50 प्रति फूल
फलो अब पहले
सेब 80 से 200 100 से 120
अनार 80 से 150 90 से 100
मौसमी 20 40
लीची 100 120
आम 50 70
केला 50 दर्जन
सब्जी अब पहले
परवल 40 70
टमाटर 60 80
शिमला मिर्च 50 70
आलू 20 25
प्याज 20 25
करेला 40 60
बैगन 40 50
नेनुआ 10 20
बोड़ा 20 40
कुनरू 20 40
फूलगोभी 30 50 प्रति फूल
फलो अब पहले
सेब 80 से 200 100 से 120
अनार 80 से 150 90 से 100
मौसमी 20 40
लीची 100 120
आम 50 70
केला 50 दर्जन