फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetable Price in varanasi rates of green vegetables drop but chilli and tomato prices continue to rise

Vegetable Price: बनारस में उतरे हरी सब्जियों के भाव, मिर्च और टमाटर के दाम में उछाल जारी

Sat, 11 Jun 2022 10:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 10:36 AM IST
सार

बीते माह आसमान छू रहे सब्जियों के दाम अब सामान्य हो गए हैं। स्थानीय सब्जियों का बाजार में बोलबाला है। इसके कारण दाम भी गिर गए हैं। ऐसे में गृहणियों ने राहत की सांस ली है।  

विज्ञापन
Vegetable Price in varanasi rates of green vegetables drop but chilli and tomato prices continue to rise
सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते माह आसमान छू रहे सब्जियों के दाम अब सामान्य हो गए हैं। इससे गरीब और मध्य वर्गीय तबके को काफी राहत मिली है। बाहरी राज्यों से हरी सब्जियां आने से आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई थी। अब स्थानीय सब्जियों का बाजार में बोलबाला है। इसके कारण दाम भी गिर गए हैं। ऐसे में गृहणियों ने राहत की सांस ली है।  

विज्ञापन


रात में पुरवा हवाओं के चलने से किसानों के खेतों में हरी सब्जियों का उत्पादन बढ़ा है। वाराणसी के मंडुआडीह और सुंदरपुर सब्जी मंडी में नेनुआ और भिंडी 30 रुपये का ढाई किलो, पालक और बथुआ का साग 10 रुपये गड्डी, लौकी 20 रुपये और खीरा 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा है। 
विज्ञापन


इधर, टमाटर और हरी मिर्च के दाम में उछाल जारी है। शुक्रवार मंडुवाडीह मंडी में हरी मिर्च 10 रुपये बढ़त के साथ 45 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिकी, वहीं टमाटर पांच रुपये बढ़त के साथ 65 रुपये किलो बिका। गलियों मोहल्लों में ठेले पर टमाटर 80 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनार और सेब के दाम आसमान पर 
परवल, नेनुआ, भिंडी, करेला, कुंदरु, पालक, कद्दू, कोंहड़ा, लौकी जैसी हरी सब्जियों की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं फलों की महंगाई में कोई राहत नहीं मिली है। अनार और सेब 180-200 रुपये किलो और कीवी 200 से 250 रुपये किलो मिल रहा है। केला 40 से 60 रुपये दर्जन मिल रहा है। वहीं अलग-अलग आम का भाव 40 से 70 रुपये के बीच है। संतरा 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। 

सब्जियों के भाव
सब्जी        अब      पहले
परवल         30       35 से 40
टमाटर        60       60 से 70
शिमला मिर्च 50       70
आलू         20       20 से 22
प्याज         20       20 से 22
करेला        30       35 से 40
बैगन          40      35 से 40
नेनुआ        10      10
बोड़ा          20      15 से 20
कुंदरु         20      15 से 20
भिंडी          20     15 से 20
फूलगोभी     30      30 से 35 प्रति फूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed