फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Veer Savarkar was the epitome of sacrifice, valor, patience and courage.

त्याग, वीरता, धैर्य एवं साहस की प्रतिमूर्ति थे वीर सावरकर

Sun, 29 May 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Veer Savarkar was the epitome of sacrifice, valor, patience and courage.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि वीर सावरकर त्याग, बलिदान, वीरता, धैर्य एवं साहस के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा था कि हमारे देश और समाज के माथे पर अस्पृश्यता एक कलंक है। करोड़ों हिंदू बंधु इससे अभिशप्त हैं। जब तक हम ऐसे रहेंगे, तब तक हमारे शत्रु हमें परस्पर लड़वाकर, विभाजित करके सफल होते रहेंगे। इस घातक बुराई को त्यागना ही होगा।
विज्ञापन

वह शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि सूर्य कुमार जालान ने कहा कि सावरकर वनवासी समाज को मुख्य धारा से जोड़ने की बात करते थे। उनके विचार में यदि समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास करना है तो वनवासी समाज तक विकास के रथ को ले जाना होगा। गोष्ठी के दूसरे चरण में आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने वाले महाविद्यालय के प्रबंधकों को कुलपति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. किरन सिंह एवं डॉ. केके सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पारिजात सौरभ ने दिया। इस दौरान प्रो. वंदना सिन्हा, डॉ. निरंजन सहाय, डॉ. निशा सिंह, डॉ. सतीश कुमार कुशवाहा, डॉ. विकास राय, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रमेश कुमार सिंह, डॉ. अनुकूल राय, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, डॉ. नीरज धनखड़, डॉ. हंसराज, डॉ. आनंद प्रकाश सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed