फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vedas and Puranas are the center of women empowerment: Dr. Neerja Madhav

नारी सशक्तीकरण का केंद्र हैं वेद-पुराण : डॉ. नीरजा माधव

Fri, 27 Dec 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Vedas and Puranas are the center of women empowerment: Dr. Neerja Madhav
नारी सशक्तीकरण का केंद्र हैं वेद-पुराण : डॉ. नीरजा माधव
विज्ञापन

- बीएचयू में अखिल भारतीय महिला साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू में आयोजित अखिल भारतीय महिला साहित्य सम्मेलन और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन मुख्य अतिथि हिंदी लेखिका डॉ. नीरजा माधव ने कहा कि नारी के सशक्तीकरण का केंद्र हमारे वेद-पुराण हैं।
हिंदी विभाग और युगदर्शिनी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, विजयपुर, कर्नाटक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में डॉ. नीरजा ने कहा कि हर क्षेत्र में स्त्री ने अपनी रचनात्मकता और अद्वितीयता से इसे रंगीन दुनिया बनाई है। उनका मानना है कि संपूर्ण भारत को जोड़ने के लिए एक संपर्क भाषा की आवश्यकता होती है और हिंदी भाषा इस संदर्भ में सबसे उपयुक्त विकल्प है। विशिष्ट अतिथि वक्ता कन्नड़ अभिनेत्री प्रेमा एनसी ने कहा कि देश की महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में सशक्त हो रही हैं। साहित्य का भी सृजन करती हैं। साहित्य और फिल्म का गहरा नाता है।
विज्ञापन

बीएचयू में हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ द्विवेदी ने कहा कि पूरा देश विभिन्न भाषाओं में एक भाव रखता है। कर्नाटक की पूर्व सांसद एवं मंत्री डॉ. लीलावती आर. प्रसाद ने कहा कि कर्नाटक अक्क महादेवी की धरती रहा है, जिन्होंने जीवन में अध्यात्म और शिक्षा दोनों को समान महत्त्व दिया। इस दौरान विभिन्न भाषाओं में महिला लेखिका द्वारा लिखित पांच पुस्तकों का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में कवयित्री डॉ. अनीता पांडा, डॉ. सरस्वती एस. चिम्मलगी, अशोक कुमार ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed