फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Veda Hrichaan congregation rang in, the couples archan

धर्मसंघ में गूंजी वेद ऋचाएं,दंपतियों ने किया अर्चन

Wed, 03 Aug 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 03 Aug 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Veda Hrichaan congregation rang in, the couples archan
धर्मसंघ शिक्षा मंडल में शिवार्चन करते दंपती।
धर्मसंघ शिक्षामंडल में लाक्षार्चन और सविधि पूजन के साथ मंगलवार की सुबह धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के छह दिवसीय प्राकट्य महोत्सव का जोरदार आगाज हो गया। सुबह पारंपरिक वेश में धर्मसंघ पहुंचे 108 दंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किसमिस से महादेव का अर्चन किया। इस दौरान वेद ऋचाओं से मंदिर परिसर गूंजता रहा।  
विज्ञापन

दंपतियों की ओर से लाक्षार्चन के साथ स्वामी करपात्री प्राकट्य महोत्सव की शुरुआत हुई। इस बार का करपात्र रत्न सम्मान काशी के विद्वान प्रो. सुधांशु शेखर को दिया जाएगा। करपात्र गौरव सम्मान डॉ. राजनाथ तिवारी को उनकी संस्कृत सेवा के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन


धर्मसंघ पीठाधीश्वर शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी ने मंगलवार को कहा कि स्वामी करपात्री जी के सपनों को साकार करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। धर्म-विद्या का प्रसार उनके प्राकट्य महोत्सव के दौरान किया जा रहा है।  तीन अगस्त बुधवार को को करपात्र दीपावली मनाई जाएगी। धर्मसंघ परिसर के अलावा आसपास के मंदिरों को भी दीपों से रोशन किया जाएगा। 5-6 अगस्त को सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। सात अगस्त को गौरी केदारेश्वर के जलाभिषेक के साथ महोत्सव पूरा होगा। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य धर्मसम्राट के सपनो को साकार करना है। इस मौके पर धर्मसंघ शिक्षा मंडल के सचिव जगजीतन पांडेय ने दंपतियों को प्रसाद वितरित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed