फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA will beautify five more ponds

पांच और तालाबों को संवारेगा वीडीए

Sat, 28 Aug 2021 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
VDA will beautify five more ponds
धार्मिक व पौराणिक महत्व के तालाब-कुंडों को संवारने का काम वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए)की ओर से शुरू हो गया है। नौ तालाब-कुंडों को संवार रहे वीडीए को पांच और तालाब-कुंडों को संवारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

वीडीए जिन तालाब-कुंडों को संवारेगा उनमें शिवपुर का चंचा ताल, पांडेयपुर पोखरा, लहरतारा स्थित संत कबीर प्राकट्य स्थल का दूसरा ताल, रामनगर का सगरा व क्षीर सागर तालाब है। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि इन तालाबों को संवारने का प्रपोजल नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) को भेजा गया है। अब इन तालाबों को संवारने व सजाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। बताया कि तालाब-कुंडों का पानी रिचार्ज किया जाएगा। चारों ओर पाथ-वे, लाइट, बेंच आदि लगाई जाएगी।
विज्ञापन

31 तक 9 तालाब-कुंडों का काम पूरा होगा
वीडीए वीसी ने बताया कि पहले से निर्माणाधीन नौ तालाब-कुंडों का काम 31 सितम्बर तक पूरा हो जाएगा। काल्हा तालाब, दूधिया तालाब, लक्ष्मी कुंड, पहड़िया तालाब, रिवा तालाब, संत कबीर प्राक्ट्य स्थल तालाब का काम 70 फीसदी या उससे अधिक तक पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरिया तालाब की धीमी प्रगति पर वीसी नाराज
वाराणसी। वीडीए वीसी ने शुक्रवार की शाम बकरिया तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान धीमी गति से हो रहे काम पर वीसी ने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद अभियंताओं से तेजी से काम कराने का निर्देश दिया। कहा कि दो से तीन शिफ्ट में मजदूरों को लगाकर हर हाल में 15 सितम्बर तक काम पूरा करें। निरीक्षण के दौरान सचिव सुनील वर्मा, प्रभारी अधिशासी अभियंता अनिल दूबे, अतुल मिश्रा आदि रहे।
--
अब हर मंगलवार को वीडीए में नक्शा निस्तारण शिविर
- पहले व तीसरे शुक्रवार को रामनगर और दूसरे व चौथे शुक्रवार को मुगलसराय में लगेगा शिविर
वाराणसी। नक्शा निस्तारण शिविर में बेहतर परिणाम आने के बाद विकास प्राधिकरण प्रशासन ने अब हर मंगलवार को वीडीए सभागार में नक्शा निस्तारण शिविर लगाने का निर्णय लिया है। इस दिन सभी वार्डों के सभी तरह के नक्शों की सुनवाई की जाएगी। खास बात इस दिन की यह रहेगी कि इसमें सभी पटल सहायक, सभी वार्डों के अभियंता, प्रभारी अधिकारी मानचित्र के अलावा सभी जोनल अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दिन व वार्ड वाइज नक्शों की अलग से भी सुनवाई होगी। 31 अगस्त से प्रभावी इस नई व्यवस्था के तहत सभी कर्मियों की शिविर में उपस्थिति अनिवार्य की गई है। शुक्रवार को इस आशय का आदेश वीडीए वीसी ईशा दुहन ने जारी कर दिया।

किस दिन कौन से वार्ड का कहां रहेगा शिविर
वीसी ने बताया कि सोमवार को शिवपुर, सिकरौल, सारनाथ व नगवां वार्ड का शिविर प्राधिकरण सभागार में रहेगा। मंगलवार को सभी वार्डों का शिविर वीडीए सभागार में होगा। बृहस्पतिवार को नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग के ड्राइंग रूम में भेलूपुर, चेतगंज, दशाश्वमेध, कोतवाली, चौक, आदमपुर व जैतपुरा वार्ड का शिविर लगेगा। वहीं पहले व तीसरे शुक्रवार को रामनगर व दूसरे व चौथे शुक्रवार को मुगलसराय नगर पालिका कार्यालय में शिविर लगाकर नक्शों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed