फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vda

4 अवैध निर्माण ध्वस्त, बारिश के चलते नहीं गिराया धंसा मकान

Sat, 05 Oct 2019 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
vda
वाराणसी। अवैध निर्माणों के खिलाफ शुक्रवार को भी विकास प्राधिकरण का अभियान जारी रहा। शहर के विभिन्न इलाकों में चार अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। वीडीए के ध्वस्तीकरण अभियान से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा है। उधर, शिवपुर में बारिश के चलते धंसे मकान को शुक्रवार को भी गिराया नहीं जा सका। हालांकि सुबह से ही एक्सपर्ट की देखरेख में मकान को गिराने का काम शुरू हुआ। मगर, दोपहर में बारिश के चलते काम रोककर टीम लौट आई।
विज्ञापन

भेलूपुर वार्ड स्थित कमच्छा के सरजू नगर कालोनी में संजीव कपूर के मकान में नक्शे से ज्यादा हुए निर्माण को हटाया गया। मुगलसराय वार्ड के सुभाष नगर बेचूपुर में मुकेश कुमार, रामनगर वार्ड के ताहिरपुर में विजय नारायण उपाध्याय और चौक वार्ड के कबीर चौराहा में लोक नारायण सिंह के अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। शिवपुर के लक्ष्मनपुर में बारिश से धंसे मकान को शुक्रवार को भी मजदूर लगाकर तोड़ने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

मगर, दोपहर में अचानक बारिश के चलते काम रोक दिया गया। एक्सपर्ट की देखरेख में नारायनपुर ईट भटठे की जमीन पर बने चार मंजिला जर्जर भवन को तोड़ा जा रहा है। शुक्रवार की सुबह चौथी मंजिल के काफी हिस्से को हटा दिया गया। पूरे भवन को ध्वस्त करने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि अवैध निर्माणों को सूचीबद्ध करा दिया गया है। शिवपुर के मकान को एक्सपर्ट की देखरेख में गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed